• Fri. Sep 11th, 2026

इंतजार खत्म, अब यमुना की लहरों के बीच क्रूज से सफर का आनंद; 450 सौ रुपये किराए में 45 मिनट की सैर

ByVijay Singhal

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इंतजार अब खत्म हो गया। यमुना की लहरों के बीच अब श्रद्धालु क्रूज में सफर कर सकेंगे। 450 रुपये में 45 मिनट सफर के साथ ही स्नैक का पैकेट भी मिलेगा। फिलहाल तीन शिफ्टों में क्रूज का संचालन किया जाएगा। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर इस क्रूज का संचालन किया जा रहा है। इसका संचालन एलकेमी समूह की कंपनी मथुरा क्रूज लाइन प्राइवेट लिमिटेड करेगी। 125 सीटर क्रूज में एक बार में 45 मिनट का सफर श्रद्धालु कर सकेंगे। फिलहाल इसे बंगाली घाट से चलाने का योजना है। इस क्रूज को गरुड़ नाम दिया गया है, श्रद्धालुओं को जिस स्थान से क्रूज में बैठाया जाएगा, उसी स्थान पर उन्हें उतारा जाएगा।
क्रूज में अभी मिलेगा, स्नैक्स एलकेमी समूह के चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि 450 रुपये में श्रद्धालु को एक स्नैक का डिब्बा भी दिया जाएगा। इसमें समोसा, एक मीठा, ड्रिंक, पानी, सैंडविच आदि होगा। जो ये स्नैक्स नहीं लेना चाहेंगे, उन्हें टिकट के लिए 350 रुपये ही देने होंगे। यदि श्रद्धालु चाहेंगे, तो क्रूज में उनके कहने पर मैगी, लस्सी व स्नैक्स भी तैयार होंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें अलग से शुल्क देना होगा। राहुल शर्मा ने बताया कि पूरी तरह वातानुकूलित क्रूज में एक टीवी भी लगाया गया है, जिसमें भगवान कृष्ण की लीलाएं चलेंगी। इसके अलावा क्रूज में एक गाइड होगा, जो पूरे जिले में कृष्ण की लीला और उनके स्थल के बारे में जानकारी देगा। फिलहाल जहां से श्रद्धालुओं को बैठाया जाएगा, वहां लोक कलाकार लीलाओं का मंचन करेंगे। बाद में इसे क्रूज में कराने की योजना है। राहुल शर्मा ने बताया कि एक माह के अंदर एक और क्रूज भी यहां चलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed