• Wed. Feb 11th, 2026

सरकारी राशन चावल की कालाबाजारी,विभागीय अधिकारी की उदासीनता का फायदा उठा रहे राशन माफिया

ByVijay Singhal

Nov 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राशन कार्ड धारकों को सुविधाये देने के लिए प्रदेश सरकार कितना भी प्रयास कर ले लेकिन राशन कार्ड उपभोक्ता चन्द पैसे के लालच में प्रदेश सरकार के आपूर्ति विभाग की सरकारी व्यवस्थाओं को चुना लगा रहे है। गुरुवार को ऐसा ही नजारा छाता तहसील के कस्बा कोसीकला में राशन डीलरों की दुकानों एवं गलियों में घूम रहै ई रिक्शो पर देखने को मिला। जहां राशन उपभोक्ताओं को चन्द पेसो का लालच देकर राशन डीलरों की मिलीभगत से राशन माफियाओ के कर्मचारी सरकारी राशन के चावल की खरीद फरोख्त करते नजर आये। स्थानीय लोगो की मानें तो सरकारी राशन की खरीद फरोख्त राशन माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से किया जा रहा है। जिसका नुकसान आपूर्ति विभाग ही नही बल्कि उन गरीब कार्ड धारकों को हो रहा है जिन्हें सरकार के द्वारा राशन दिए जाने के लिए कार्ड उपलब्ध कराया गया है। कोसीकला कस्बा ही नही बल्कि आसपास के गाँव मे राशन बाटने के निर्धारित समय और तारिक के अनुसार राशन की दुकानों के आसपास राशन माफियाओं के कर्मचारी तैनात हो जाते है। जो कि पैसों का लोभ देकर गरीब की रोटी छीनने पर मजबूर कर रहा है। इस बारे में जब छाता आपूर्ति अधिकारी मोहनप्रकाश उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकारी राशन के कट्टों में अगर राशन पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी। वही जांच के दौरान कोई राशन उपभोक्ता राशन लेकर राशन बेचता पाया गया तो उसका कार्ड रद्द किया जाएगा। लेकिन बात उन माफियाओं की है जो सरकारी राशन को खरीद कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अन्य राज्यों की मिलो में राशन के चावल की सप्लाई कर रहे है। क्या विभाग ऐसे लोगो पर कार्यवाही कर सकेगा। या फिर प्रदेश सरकार का आपूर्ति विभाग मोंन बना हुआ होकर राशन माफियाओं की बल्ले बल्ले कराता रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.