हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना मगोर्रा पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रैक्टर चोरी गैंग के सरगना जुगदीन ने पूछताछ में बताया कि उसका गैंग सड़क किनारे या सुनसान इलाके में खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर लेते थे। इसके बाद वह चोरी किए ट्रैक्टर को अपने ठिकाने पर ले जाते। जहां पर चैसिस और इंजन नंबर को खुर्द बुर्द कर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मथुरा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेच देते थे। मथुरा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसके दो साथी आजाद पुत्र छुट्टन निवासी कावा का वास थाना खोर जनपद भरतपुर राजस्थान व जाहुल निवासी झौंपड़ी थाना जुरहेरा भरतपुर राजस्थान की तलाश में जुट गई है।। भरतपुर का रहने वाला यह शातिर चोर ट्रैक्टर चोर गैंग का सरगना है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए हैं। मथुरा की थाना मगोर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी गैंग का सरगना जुगदीन पुत्र चुट्टो निवासी सबलगढ़ थाना जुरहरा भरतपुर राजस्थान मथुरा भरतपुर रोड पर बछगांव चौराहा के समीप खड़ा है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जुगदीन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की गिरफ्त में आए जुगदीन से मौके पर एक पानी का टैंकर,1 तमंचा, 2 कारतूस 315 बोर के बरामद किए। जुगदीन ने यह पानी का टैंकर मय फार्म ट्रैक के ट्रैक्टर सहित चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने 379 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। इसी मामले में पुलिस जुगदीन को तलाश कर रही थी।गिरफ्त में आए जुगदीन की निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए। बरामद ट्रैक्टर में महिंद्रा 275 ट्रैक्टर,मुकद्दमा संख्या 251/22 से संबंधित चोरी गया ट्रैक्टर फार्म ट्रैक,1 फार्म ट्रैक चैंपियन,2 मैसी कंपनी के ट्रैक्टर के अलावा चारा काटने की मशीन,सड़क सफाई करने की कंप्रेशर मशीन के अलावा 2 फर्जी नंबर प्लेट हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रैक्टर चोरी गैंग के सरगना जुगदीन ने पूछताछ में बताया कि उसका गैंग सड़क किनारे या सुनसान इलाके में खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर लेते थे। इसके बाद वह चोरी किए ट्रैक्टर को अपने ठिकाने पर ले जाते। जहां पर चैसिस और इंजन नंबर को खुर्द बुर्द कर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मथुरा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेच देते थे। मथुरा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसके दो साथी आजाद पुत्र छुट्टन निवासी कावा का वास थाना खोर जनपद भरतपुर राजस्थान व जाहुल निवासी झौंपड़ी थाना जुरहेरा भरतपुर राजस्थान की तलाश में जुट गई है।
