• Wed. Apr 29th, 2026

मथुरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शातिर 02 बदमाशों से आईएसबीटी के परिसर एन0एच019 पर हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मकानों में घुसकर चोरी करने वाले सिकलीगर गैंग के सदस्य/ 25000 रू0 ईनामी/वांछित अन्तर्राज्यीय शातिर 02 बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़, कब्जे से लाखों रूपये के सोने आभूषण, 5500 रू0 नगद, अवैध शस्त्र मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्दनगर मय पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 22/23.08.2024 की रात्रि में मकानों में घुसकर चोरी करने वाले सिकलीगर गैंग के सदस्य/ईनामियां/वांछित अन्तर्राज्यीय शातिर 02 बदमाशों से आईएसबीटी के परिसर एन0एच019 पर हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ एक अभियुक्त शिवा सिंह पटवा पुत्र दिलीप सिंह निवासी वार्ड नं0 09 सतवास थाना सतवास जिला देवास म0प्र0 उम्र करीव 28 वर्ष के पैर में गोली लगने से हुआ घायल व एक अन्य साथी अभियुक्त परमानन्द सोनी उर्फ लोकेश पुत्र स्व0 बलराज सोनी निवासी स्कन्दधाम कालौनी, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास थाना भवरकुंआ जिला इंदोर म0प्र0 उम्र करीव 47 वर्ष गिरफ्तार तथा इनका एक साथी नानक सिंह पटवा उपरोक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया । अभियुक्तगण के कब्जे से मु0अ0सं0 275/24 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक गले का हार पीलीधातु, दो अंगूठी पीलीधातु, नांक की एक लौंग पीलीधातु (सोने के आभूषण की कुल कीमत लगभग 2,50,000 रू0), 5500/- रुपये नकद, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी । *25000 रू0 का ईनामियां अभियुक्त शिवा सिंह पटवा उपरोक्त थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 275/24 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस में वांछित इनामिया था।* घायल अभियुक्त शिवा सिंह पटवा उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना कारित करने का तरीका–*
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट आदि राज्यों में अपने साथियों के साथ जाकर रैकी करने पर बंद मकान मिलने पर ताले तोडकर घर मे रखी ज्वैलरी व रुपये आदि चोरी कर भाग जाते हैं एवं यह गैंग ताला व रैक की चाबी बनाने का काम करते हैं । अभियुक्तगण उपरोक्त का मध्य प्रदेश में सिकलीगर नाम का सक्रिय गैंग है करीव 10 से 12 लोग एक साथ घटनाओं को अंजाम देने के लिये निकलते हैं तथा दो-दो, तीन-तीन बदमाशों में बटकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों में जाकर दिन में रैकी करने पर बंद मकान देख लेते है तथा रात्रि में आस-पास से ही मोटर साइकिल चोरी कर मोटर साइकिल से जाकर घर के ताले तोडकर घर मे रखी ज्वैलरी व रुपये आदि चोरी कर भाग जाते हैं । और मौके से फरार अभियुक्त परमानन्द सोनी उर्फ लोकेश उपरोक्त को चोरी की ज्वैलरी को धीरे-धीरे गलाकर बेचता है और यह रुपयों को आपस में बांट लेते हैं ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.