हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव नावली निवासी 19 वर्षीय नसीम की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता सलीम ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण जानने की बात कही। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। यहां परिजनों ने शव गांव में रख दिया और थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। शव दफनाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक अंकित कुमार ने तहरीर देने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन संतुष्ट हुए और शव दफनाया। तहरीर में मृतक के पिता सलीम ने बताया कि बेटे को युवती व उसकी मां ने झांसे में ले रखा था। जबकि बेटे की शादी फरवरी में हो चुकी थी। बुधवार को लगभग 10 बजे युवती की मां ने बेटे को घर बुलाकर अनाज के कट्टे उठवाने को कहा। घर बुलाकर युवती की मां ने बेटे को चूर्ण खाने को दिया और बची हुई कोल्डड्रिंक पीने को दी। इसके बाद दो-तीन घंटे तक कमरे में बंद रखा। जब उसे बेचैनी हुई तो वह वहां से घर पत्नी के पास पहुंचा। उसे युवती व युवती की मां का नाम लेकर खिलाने-पिलाने की बात कही और बेहोश होकर गिर गया। परिजन बेटे को अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिता सलीम ने युवती उसकी मां व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
