• Wed. Apr 29th, 2026

बिजलीघर में अवर अभियंता के साथ मारपीट

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लक्ष्मी नगर बिजली में तैनात अवर अभियंता के साथ उपभोक्ता ने अभद्रता कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता यदुवेंद्र टीम के साथ जमुना विहार क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे थे। बिजली चोरी पकड़ी जाने पर उन्होंने एक उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था जिससे वह नाराज था। जेई यदुवेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कुछ वर्दीधारियों को लेकर दिनभर बिजलीघर के चक्कर लगा रहा था। शाम करीब छह बजे वह कार्यालय पहुंचे तो आरोपी ने सभी ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट की। कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर कर्मचारी और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अवर अभियंता ने जमुनापार पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना से बिजली कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.