हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के पुल के पास बुधवार को आगरा के एक डेयरी संचालक घायल मिले। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वह बहन के घर से लौट रहे थे। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा बता रही है। भरतपुर जिले के थाना उच्चैन के गांव पिचूना निवासी लाखनराम (40) करीब 10 वर्ष से परिवार के साथ आगरा के थाना जगदीशपुरा की किशोरपुरा कॉलोनी में रह रहे थे। किशोरपुरा में ही वह किराये की दुकान में डेयरी चलाते थे। बुधवार को बहन राजो के घर टाउनशिप आए थे। रात में लौट रहे थे। रास्ते में घायल मिले। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर के अनुसार, परिजन उन्हें आगरा रेफर करा ले गए। रास्ते में मौत होने पर वापस शव ले आए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लाखनराम के चचेरे भाई सुंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सड़क हादसे की सूचना दी है। मगर, लाखन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
