• Wed. Apr 29th, 2026

बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने चलाया अभियान, मचा हड़कंप; 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को आधा दर्जन टीमों ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिजली चोरी करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने 25 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इनके खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।बुधवार सुबह नौ बजे निगम की टीमों ने राया क्षेत्र के ककरेटिया गांव, औरंगाबाद के दामोदर पुरा, भगवान नगर कालोनी, फरह टाउन, बरसाना, राजीव भवन, वृंदावन बारह घाट, बंगाली घाट, रहीमपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। घर-घर जाकर बिजली कर्मियों ने कनेक्शन और बिजली बिल चेक किए। टीम को देख बिजली चोरी करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने टीम को देख जंफरों को हटा दिया, जबकि कर्मियों ने बिजली चोरी करते कई लोगों के वीडियो बना लिए। टीम ने 25 लोगों के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया, बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.