• Wed. Feb 11th, 2026

मतदाता बनने के लिए 26 नवम्बर के विशेष अभियान का लाभ उठाये

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 25 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग अर्हता दिनांक 01.01.2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र मे समस्त बूथ स्तर अधिकारी की समीक्षा करे और विशेष अभियानों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण करवाएं।
श्री खरे ने निर्देश दिए कि बूथ स्तर अधिकारी घर-घर जाकर निर्वाचन कार्यों में तेजी लाए। सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों मे चुनाव साक्षरता क्लब एवं चुनाव पाठशालाओं का गठन करे और अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने में इनका सहयोग ले। समस्त संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों आदि के माध्यम से निर्वाचन कार्यों में प्रगति लाए। पंजीकरण हेतु सभी बच्चों को पोस्टर, स्लोगन, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय,  सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.