• Wed. Apr 29th, 2026

इंडस्ट्रीयल एरिया में बड़ी मात्रा में निगम ने पकड़ी प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान के नेतत्व में गुरुवार को महानगर के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित एक फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की गयी। फैक्ट्री से मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने हुए कांटा चम्मच आदि जब्त किए गए एवं फैक्ट्री/कारखाना संचालक पर ₹ 50 हजार रु का जुर्माना किया गया। टीम में राजबहादुर सफाई निरीक्षक प्रवर्तन दल कर्मी दीपक शर्मा राम कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.