• Wed. Feb 11th, 2026

भव्य रूप से संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 25 नवम्बर। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया, जिसमें 176 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में विभिन्न स्थानों पर मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जोड़ो को आर्शीवाद दिया गया, जिसमें छाता में मा0 मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, गोवर्धन मंे मा0 विधायक ठा0 मेघश्याम सिंह, बल्देव में मा0 विधायक पूरन प्रकाश एवं मांट में मा0 विधायक राजेश चौधरी सम्मिलित हुए।
विकास खण्ड मथुरा के 07, नगर निगम मथुरा वृन्दावन के 23, विकास खण्ड छाता के 13, चौमुहां के 15, गोवर्धन के 17 व नगर पंचायत गोवर्धन के 03, विकास खण्ड मांट के 10, नौहझील के 09, फरह के 17 व नगर पंचायत फरह के 01, विकास खण्ड राया के 13, बल्देव के 28 एवं नन्दगांव के 20 कुल 176 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.