हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दो अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को चोरी किये गये आभूषण सफेद/पीली धातु व 35000 रूपये एवं अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के पर्यवेक्षण में *श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता महोदय* के निर्देशन में व थानाध्यक्ष शेरगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना शेरगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 19.08.2024 को समय करीब 13.00 बजे जंगल ग्राम आदमपुर थाना क्षेत्र शेरगढ जनपद मथुरा से मु0अ0सं0 234/2024 धारा 331(4)/ 305/ व बढोतरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 में प्रकाश में आये दो अभियुक्तगण 1. बिजेन्द्र पुत्र मवासी उम्र 58 वर्ष निवासी गढी हीरालाल मौजा साबिद थाना निबोहरा जनपद आगरा व 2. उदयवीर पुत्र रामकिशन उम्र 50 वर्ष नि0 स्थायी पत्ता कोठ कसौंदी थाना नगला सिंधी जनपद फिरोजाबाद हाल पता – सींगू थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा को चोरी किये गये आभूषण सफेद/पीली धातु व 35000 रूपये एवं अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार कर थाना शेरगढ़ से विधिक कार्यवाही की गयी । दौराने पूछताछ अभियुक्त बिजेन्द्र उपरोक्त ने अपने साथी उदयवीर पुत्र रामकिशन के साथ ग्राम तरौली थाना छाता स्थित एक घर में चोरी की घटना किये जाना स्वीकार किया जिसके सम्बन्ध में थाना छाता पर मु0अ0सं0 250/2024 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है ।
