हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 1.140 कि0 ग्रा अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं मादक मदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 19.08.2024 को चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त विनोद पुत्र ओमप्रकाश को श्रीराम फार्म हाऊस से करीब 150 कदम सुनरख की ओर सड़क पर 1.140 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 401/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
