• Sat. May 2nd, 2026

भोले के जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी

ByVijay Singhal

Aug 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सावन के पांचवें व अंतिम सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। शिवालयों में अलसुबह से ही भक्तों का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ा। बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजन कर महादेव से मनौती मांगी। जलाभिषेक का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। भक्तों ने प्रभु का अभिषेक कर भांग, धतूरा, बिल्वपत्र (बेलपत्र) अर्पित किया। शाम को मंदिरों में फूल बंगले सजे।
रंगेश्वर महादेव और भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। भक्तों ने आराध्य को राखियां भी अर्पित कर रक्षा की कामना की। गोकर्णनाथ महादेव, पीपलेश्वर, गर्तेश्वर महादेव मंदिर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जलाभिषेक करने पहुंचे। महावन के चिंताहरण पर भक्तों ने पूजन कर मनौती मांगी। शाम को रंगेश्वर महादेव मंदिर में सेवायत चंद्रमोहन गोस्वामी की अगुवाई में भोलेनाथ का राजा के स्वरूप में शृंगार किया गया। रात में महाआरती का आयोजन हुआ। भूतेश्वर महादेव में भी भोले बाबा का नयनाभिराम शृंगार हुआ। सेवायत आशीष गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.