• Sun. Nov 29th, 2026

पेयजल आपूर्ति न होने पर बीएसए रोड पर लगाया जाम

Byvijay.singhal1233

Aug 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज के पास द्वारकापुरी मोड़ पर रविवार शाम को महोली रोड इलाके की कॉलोनियों के लोगों ने पेयजल आपूर्ति न होने से गुस्से में आकर मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी सहित कोतवाली नगर की पुलिस टीम पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। प्रताप नगर, साकेत पुरी, धर्मलोक नगर, आशापुरी, हरी नगर, सुदामापुरी, ऋषि नगर, पटेल नगर, जनकपुरी और कांतापुरी, मानस नगर आदि इलाकों के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि 30 जून को हुए कृष्ण विहार में 2.50 लाख लीटर की पानी टंकी हादसे को एक माह बीतने के बाद भी जलकल विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति ठीक नहीं की गई है। रक्षाबंधन के पर्व पर भी उनके इलाकों में पेयजल नहीं है। करीब दो घंटे तक वहां पर जोरदार हंगामा, प्रदर्शन हुआ। अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझाकर लोगों को शांत करते हुए उनके घरों को वापस भेजा। वार्ड-54 के पार्षद चौधरी तेजवीर सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में पेयजल की समस्या के संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को बताया जा चुका है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि जाम-प्रदर्शन करने वालों को समझाया गया है। साथ ही नगर निगम से भी वार्ता की गई है कि इनके इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठीक की जाए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.