हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में हिंदी सिनेमा में कई हिट गाने देने वाले नामचीन पाप सिंगर मीका सिंह कान्हा की नगरी पहुंचे। रुक्मिणी विहार स्थित होटल रायल भारती में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचकर महाराज जी के दर्शन किए। महाराज जी शिष्यों द्वारा परिचय के बाद महाराज श्री ने मीका सिंह से पूछा कि राधा नाम कभी गाया है। इसके बाद मीका सिंह ने राधा नाम का जप किया। संत प्रेमानंद ने राधा नाम जप करने के बाद मीका सिंह से कहा, इतना बोल दिया, राधा नाम वृंदावन में बोला है, ये हिसाब काफी पड़ेगा। संत प्रेमानंद से पूछने पर कि आंतरिक सुख कैसे करें। तब संत प्रेमानंद ने कहा, बहुत ही सावधान रहने की जरुरत है। खान−पान की मर्यादा नहीं रही है। शराब पीना, मांस खाना, व्यभचार करना यही उन्नति मानी जा रही है। एक असत आचरण छोड़ने से ही सतमार्ग की तरफ आगे बढ़ेंगे। मीका सिंह ने कहा, कि आपके टीवी पर दर्शन रोज होते हैं। संत प्रेमानंद ने कहा, कि ये श्रीजी की कृपा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
