हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता पुलिस ने एक चोर को चोरी की एक मोटर साईकिल व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छाता के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2024 को समय करीब 20.45 बजे गाँधी इण्टर कालेज के सामने गोवर्धन छाता रोड से अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र हरदेव निवासी बीच का थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा को एक अदद चोरी की मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रजि0 नं0 HR12Q2158 व चैचिस नं0 MBLHA10EZA9H19016 व इंजन नं0 HA10EFA9H19375 मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 370/24 धारा 317(5) बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
