हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अपने प्रिय भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शनिवार को वृंदावन में रहने वाली विधवा माताओं ने अपने हाथों से भगवान श्रीराम और बांकेबिहारी थीम वाली 551 राखियां बनाकर भेजी हैं। वृंदावन के आश्रम में रहने वाली माताओं ने मोदी भैया की छवि वाली विशेष राखी भी तैयार की है, जिसे भी उनके लिए भेजा जा रहा है। इस बार राम की तस्वीर के साथ-साथ अपने बिहारीजी और मोदी की रंगीन फोटो वाली राखियां सुलभ के सहयोग से मां शारदा और राधाटीला आश्रम, तरास मंदिर आश्रम में रहने वाली वृद्ध विधवाओं द्वारा तैयार की गई हैं। पिछले कुछ साल पहले तक कुछ विधवाएं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पीएम आवास जाती थीं। इस बार भी प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया है और अनुमति मिलने पर कुछ माताएं प्रधानमंत्री को राखी बांधने भी जा सकती हैं। सुलभ विधवा कार्यक्रम की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी हम लोग प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में हैं।सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक द्वारा विधवा माताओं से राखियां बनवाई जाती थीं और वह भी वृंदावन आते थे, लेकिन पिछले वर्ष उनके निधन के कारण यह कार्यक्रम नहीं हुआ। इस वर्ष कुछ दिनों से मां शारदा आश्रम में यह राखियां बन रही हैं। 90 वर्ष की मां मानु घोष, जो बीते साल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को राखी बांधने गई थीं, इस वर्ष भी प्रधानमंत्री के लिए राखी बनाकर भेजने को लेकर उत्साहित हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
