हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधारानी के जन्मोत्सव पर लाडलीजी मंदिर सहित पूरे बरसाना को बंगाल के कारीगरों द्वारा सजाया जाएगा। मंदिर को बिजली की रोशनी से जगमग किया जाएगा। चौराहे, तिराहे और मंदिर मार्गों की सजावट की जाएगी। यह कार्य करीब 25 लाख से होगा।
राधारानी का जन्मोत्सव 11 सितंबर को मनाया जाएगा। ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा 10 वर्ष से मंदिर की सजावट कराते हैं। उनके शिष्य पंडित बाबा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों की तरह इस वर्ष भी सजावट का कार्य कराया जा रहा है। बंगाल के चंदननगर के कारीगरों को सजावट की जिम्मेदारी दी गई है। सजावट कार्य के ठेकेदार राजा यादव ने बताया कि पूर्व में रामजन्मभूमि अयोध्या में भी सजावट का कार्य कर चुके हैं। पांच मुख्य गेट, बीस ओवरहेड गेट, पचास एल गेट बनाए जाएंगे। मंदिर के पोलों पर टी गेट बनाकर लाइटिंग होगी और जयश्रीराधे चलता रहेगा। इस तरह की सजावट पहली बार देखने को मिलेगी। इस कार्य को 40 कारीगर कर रहे हैं। यह कार्य 22 अगस्त से शुरू हो जाएगा। साज सज्जा का सभी सामान चंदननगर बंगाल से ही लाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
