• Sun. Nov 29th, 2026

मध्य प्रदेश में लूट के लिए मथुरा में बना रहे थे योजना, एसओजी टीम ने चार बदमाश दबोचे; तीन को लगी गोली

Byvijay.singhal1233

Aug 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को मध्य प्रदेश में एक करोड़ रुपए की लूट की योजना बनाते मगोर्रा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों से चोरी बाइक, दो पुलिस की वर्दी सहित अवैध असलहा कारतूस बरामद किए हैं। थाना मगोर्रा क्षेत्र में सीओ आलोक कुमार के निर्देशन में एसओजी टीम और मगोर्रा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लूट करने वाले गैंग के चार इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को मध्य प्रदेश में एक करोड़ रुपए की लूट की योजना बनाते समय सौंख- गोवर्धन मार्ग स्थित गोवर्धन ड्रेन की पटरी से देर रात को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।
मुठभेड़ में मध्यप्रदेश इंदौर के थाना लसूड़िया की पिंक सिटी कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ सोनू पुत्र चंद्रशेखर, मगोर्रा के गांव नगला शेरा निवासी विशम्बर पुत्र भगवान सिंह, थाना हाइवे की फ्रेंड्स नगर कॉलोनी महोली निवासी विष्णु राना पुत्र भगवान सिंह, मगोर्रा के नगला शेरा निवासी आकाश पुत्र विशम्बर को गिरफ्तार किए। इस
दौरान अभिषेक तिवारी,  विशम्बर, विष्णु के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने एक चोरी की बाइक, दो पुलिस की वर्दी, अवैध असलाह सहित कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया अभिषेक तिवारी चार वर्ष से फरार चल रहा है और पांच हजार का ईनामी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ रुपए की लूट करने की योजना बनाते हुए चार अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाश मुठभेड़ कर गिरफ्तार किए हैं। कार्यवाई की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.