• Tue. May 5th, 2026

फरह पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 17 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 17 अभियुक्तगण को 5,23,640/- रुपये, एक अर्टिगा कार, 02 मोटर साईकिल, 17 अदद मोबाइल व अन्य माल सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा* के आदेशानुसार जुआ खेलने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदया के निकट निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरह के कुशल नेतृत्व में थाना फरह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2024 को अवैध रुप से सतेन्द्र उर्फ भोला पुत्र स्व0 दिनेश कुमार शर्मा निवासी मौ0 सारस्वतपाडा कस्बा फरह जनपद मथुरा के मकान में संचालित किये जा रहे जुए में कुल 17 अभियुक्तगण को 5,23,640/- रुपये, एक अर्टिगा कार संख्या UP85CA7802, दो अदद मोटर साईकिल संख्या क्रमशः UP85CE2922, UP85AM5345, 17 अदद मोबाइल फोन व अन्य माल की बरामदगी सहित समय करीब 20.40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.