• Wed. May 6th, 2026

कोसीकलां में ब्रेक डाउन से 20 घंटे तक बंद रही 20 गांवों की बिजली

ByVijay Singhal

Aug 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
कोसीकलां के धानौता बिजली घर की लाइन में फॉल्ट हो जाने से 20 घंटे तक यमुना की तलहटी के करीब बीस गांव अंधकार में डूबे रहे। इससे ग्रामीण परेशान रहे। वहीं किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर सके। धानौता बिजलीघर तक आपूर्ति देने वाली मुख्य लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण बिजली घर से पोषित होने वाले धानौता, चौंडरस, ऐंच, एलवाडा, रूपनगर, शेरनगर, फूलगढी, बुद्धगढी, चौकी बांगर, शाहपुर, नगला उटावड, राजागढी, भीकागढी, सुजावली, महरौली सहित करीब बीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात फाल्ट ठीक नहीं हो सका। ग्रामीण एवं किसान मंगलवार की सुबह आपूर्ति मिलने की उम्मीद करते रहे। इसके बाद भी विभागीय लाइनमैनों की टीमें लाइन में आए ब्रेक डाउन को खोज ही नहीं पाईं। दोपहर में फाल्ट के करीब 20 घंटे बाद जाकर लाइन के फॉल्ट के बारे में जानकारी हो सकी। इस कारण दोपहर 12 बजे के बाद लाइन को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू किया गया। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन के फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारू की गई। वहीं 132 केवी उपकेंद्र से पोषित होने वाले 33 केवी उपकेंद्र की सप्लाई लाइन में फाल्ट होने से एक घंटे तक बंद रही थी। जब 132 केवी उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ने लाइन लगाई तो तीन बार ट्रिप कर गई। जेई ट्रांसमिशन अरुण शर्मा का कहना था कि पेट्रोलिंग देरी से होने के कारण आपूर्ति बाधित रही थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.