• Sat. May 9th, 2026

मथुरा में किसान से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, बेटे के अपहरण की धमकी; बांदा जेल का कांस्टेबल गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बांदा जेल में कांस्टेबल पद पर तैनात एक युवक ने अपने ही गांव के एक किसान को उनके बेटे का अपहरण करने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग ली। किसान को डराने के लिए फायरिंग भी की। किसान ने जैंत थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया। पुलिस टीम सक्रिय हुईं और जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को मघेरा चौराहे से आरोपित कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। जैंत थाना क्षेत्र के गांव मघेरा में किसान रामकुमार रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने खेत की बिक्री का सौदा ढाई करोड़ रुपये में तय किया था। इसी गांव का अजीत गौतम बांदा जेल में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पांच अगस्त को अजीत चार दिन की छुट्टी लेकर गांव आया। उसे पता चला कि रामकुमार ने अपने खेत की बिक्री का सौदा तय कर दिया है। वह पांच अगस्त को ही किसान रामकुमार के पास खेत पर पहुंचा और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग ली। नहीं देने पर बेटे के अपहरण की धमकी दी। यही नहीं किसान को डराने के लिए फायरिंग भी की। धमकी से किसान भयभीत हो गए। दो दिन वह भय की वजह से घर में बाहर नहीं निकले। सात अगस्त को वह जैंत थाने पहुंचे और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को मामले से अवगत कराया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मघेरा चौराहे से रविवार दोपहर तीन बजे अजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपित ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी की बात स्वीकार की है। जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया, आरोपित अजीत गौतम बांदा की जेल में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.