हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार शाम संत समाज सड़क पर उतर आया और पैदल मार्च किया। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सौहार्द से रहते हैं, लेकिन अत्याचार झेलते-झेलते यहां तक आ पहुंचे हैं कि करोड़ों हिंदू मारा जा चुका है पर दुनिया में चर्चा नहीं होती। इसलिए हिंदू समाज को एकजुट होकर हिंदुओं पर हो रहे षड्यंत्र और अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठानी है, ताकि दुनिया जाने की हिंदुओं ने कितने अत्याचार झेले हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर संतों एवं धर्माचार्यों ने पैदल मार्च कर रोष जताया है। पैदल मार्च रंगजी मंदिर से चुंगी चौराहा तक निकाला गया। इसमें संत, धर्माचार्य एवं हिंदुओं ने केंद्र सरकार एवं संयुक्त राष्ट्र संघ से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है। इस मौके पर महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, रामविलास चतुर्वेदी, श्याम सुंदर गौतम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
