• Sat. May 9th, 2026

पुराने बस अड्डे के लिए होगा वैकल्पिक इंतजाम

ByVijay Singhal

Aug 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुराने बस अड्डे को ट्रिपल पी मॉडल के रूप में विकसित किए जाने की योजना परवान चढ़ रही है। टेंडर प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिए गए हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही बस अड्डे का कायाकल्प शुरू हो जाएगा। बस अड्डे के संचालन के लिए निगम अधिकारी वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस अड्डे के संचालन के लिए रामलीला मैदान, क्लेंसी कॉलेज ग्राउंड, सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया गया था। इसके साथ ही आईएसबीटी बस अड्डे को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजा है। बस अड्डे के संचालन के लिए पराग डेयरी से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जहां की भी अनुमति मिल जाएगी। वहां से बस अड्डे का संचालन किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.