हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना में तेज आवाज में बज रहे डीजे की आवाज कम करने की बात कहने पर दो लोगों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर दी। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। बाजना में नौहझील-गौमत मार्ग पर लवकुश फर्नीचर दुकान के समीप तेज आवाज में डीजे बज रहा था।तभी वहां नौहझील थाने के दो पुलिसकर्मी खरीददारी करने पहुंचे और डीजे की तेज आवाज सुन संचालक को आवाज कम करने के लिए कहा। इस पर डीजे बजा रहे सुनील व बने सिंह उर्फ कालू मिस्त्री निवासी गांव जरैलिया थाना नौहझील ने दोनों पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डीजे चला रहे सुनील व बने सिंह उर्फ कालू मिस्त्री का शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
