हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बरसाना में राधारानी की प्रधान सखी ललिता के गांव ऊंचागांव में दाऊजी मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव से पूर्व शेषावतार दाऊजी का प्राकट्योत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं भजन संध्या के दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया गया। राधारानी की प्रधान सखी ललिताजी के निज गांव ऊंचागांव में शेषावतार बलदाऊ जी के प्राकट्योत्सव के मौके पर मंदिर सेवायत गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, घनश्यामराज भट्ट ,दिलीप महाराज, कृष्णानंद सूसठ महाराज, ललित महाराज ने मंदिर के गर्भ गृह में वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ व पंचामृत से श्रीविग्रह का अभषेक कराया। इसके बाद दाऊजी की प्रतिमा को मन्दिर के बाहर चौक में विराजमान कर घण्टे घड़ियालों की धुन पर पन्चामृत से अभिषेक कराया गया। अभिषेक दर्शनों के दौरान समूचा मंदिर परिसर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। अभिषेक से पूर्व मन्दिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या के दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं के लोकनृत्य कर सभी को आनंदित किया। इसके बाद मन्दिर परिसर में साधु ब्राह्मणों को प्रसाद भंडारे के रूप में कराया गया। इस दौरान घनश्याम भट्ट, ललित भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्णानंद सुसठ भट्ट, दिलीप भट्ट, घनश्याम, रोहित भट्ट, सर्वेश भट्ट ,अरुण भट्ट,मुकेश पंडित, ठाकुर प्रसाद,मितुल भट्ट,सतीश पाठक,गुलाब प्रधान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
