हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरगढ़ के सचिव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से एसएसपी को पत्र भेज कर सचिव के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति की गई है। सचिव पर 6 करोड़ 80 लाख रुपये का हिसाब-किताब न देने का आरोप है।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि पंचायत सचिव अजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकांश विकास कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट विभाग में नहीं दी है। कई जगहों पर शौचालय के नाम पर धनराशि खर्च की गई, लेकिन उसका कोई हिसाब-किताब सचिव द्वारा नहीं दिया गया। विकासखंड की ग्राम पंचायत गुलालपुर, ओव बांगर और धीमरी में भी सचिव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा नहीं मिल पाया है।

सचिव ने 6 करोड़ 80 लाख की धनराशि किन कार्यों में खर्च कराई है। इसकी जानकारी मांगने पर भी सचिव द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में अब सचिव से 6 करोड़ 80 लाख की धनराशि की रिकवरी की जानी है। एडीओ पंचायत को सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes