• Mon. Nov 9th, 2026

योगी शासन में भूमाफियाओं के हौसलें बुलंद,रिटायर फौजी काट रहा ऑफिस के चक्कर

Byvijay.singhal1233

Nov 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/फौजी सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश एवं देशवासियों के मान,सम्मान और जीवन की रक्षा करता है और दुश्मनों के हौसलों को पस्त करता है तो वहीं देश के अंदर शासन एवं प्रशासन की मिली भगत के चलते भूमाफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो जाते हैं की एक रिटायर फौजी को 25 साल तक अपनी ऑफिस चक्कर कटवाते है
मामला मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र की हनुमान नगर में रहने वाले रिटायर्ड फौजी सुभाष चंद्र पुत्र स्व नारायण सिंह जिन्होंने कर्मयोगी ग्रुप से वर्ष 1997 में 200 वर्ग गज जमीन का सौदा किया था जिस प्लॉट का नंबर KA 305 था जिसका पूरा पैसा कर्मयोगी ग्रुप को दे दिया गया और रजिस्ट्री कराने की बात कही गई लेकिन कर्मयोगी ग्रुप के मालिक दिनेश अग्रवाल और विश्वास नाथ अग्रवाल जो दौनो भाई है उन्होंने कहा की रजिस्ट्री बाद में कर देंगे यदि आपको विश्वास नहीं है तो आप स्टांप पेपर पर लिखबालो उसी समय 100 रु का स्टांप पेपर में कर्मयोगी ग्रुप के द्वारा प्लॉट संख्या KA 305 को फौजी की पत्नी मधुबाला के नाम लिखा गया और कोई भी पैसा फौजी पर बकाया नही है यह सत्यापित किया गया जो की अभी भी फौजी के पास रखा है लेकिन आज उस जमीन की कीमत लगभग पचास लाख होगी जिस कारण  कर्मयोगी ग्रुप की नियत खराब हो गई जिससे परेशान होकर रिटायर फौजी सुभाष चंद्र ने एफआईआर दर्ज कराई लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई जब फौजी के द्वारा कर्मयोगी ग्रुप के दोनों मालिकों का आपराधिक इतिहास निकलवाया गया तो पता चला की
दिनेश अग्रवाल पर 29 मामले
एवं विश्वाश नाथ अग्रवाल पर 10 मामले दर्ज हैं वहीं एक तरफ योगी सरकार भू माफियाओं पर शिकंजा कसने की बात कहती है यदि बकाई में सरकार भू माफियाओं पर शिकंजा कस रही है तो यह दोनों खुलेआम क्यों घूम रहे हैं जिनके ऊपर करीब तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं अब देखना यह होगा की क्या योगी सरकार इन भू माफियाओं पर शिकंजा कस पाएगी।किया भूमाफिया इसी प्रकार खुलेआम घूमते रहेंगे रिटायर्ड फौजी को उसका हक मिलेगा या यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा अब देखना यह होगा क्या प्रशासन ने रिटायर फौजी को इंसाफ दिला पाएगी या एक अपराधी का साथ देगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.