• Mon. Feb 16th, 2026

धूमधाम से संपन्न हुआ महंत छविराम दास रामायणी महाराज का 19वां वार्षिक पुण्य स्मृति महोत्सव

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृन्दावन में ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित जानकी भवन आश्रम में श्रीरामजानकी सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के द्वारा चल रहा अनंतश्री विभूषित महंत छविराम दास रामायणी महाराज का 19वां वार्षिक त्रिदिवसीय पुण्य स्मृति महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।महोत्सव के समापन पर समस्त भक्तों व संतों के द्वारा पूज्य छविराम दास रामायणी महाराज की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करके वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।तत्पश्चात श्रीमहंतों-महामंडलेश्वरों व धर्माचार्यों आदि का सम्मान किया गया।साथ ही संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।इसके अलावा संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।
इस अवसर पर श्रीजानकी भवन आश्रम के अध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि श्रीवृन्दावन धाम की महिमा स्वर्ग से भी अधिक है।यहां पर रहने वाले ब्रजवासी व संत स्वर्ग जाने की आशा नहीं रखते।उनके लिए श्रीधाम वृन्दावन ही स्वर्ग से श्रेष्ठ है।इसीलिए सभी देवतागण इस ब्रजभूमि में बार बार लीला करने आते रहते हैं।यहां पर ठाकुरजी का उत्सव मनाने से अन्य स्थानों की अपेक्षा शतगुणा अधिक फल प्राप्त होता है।क्योंकि समूचे ब्रज चौरासी कोस की पावन धरा पर आज भी कई ऐसे दिव्य स्थल हैं, जहां पर श्रीराधारानी और भगवान श्रीकष्ण के होने का आभास प्रभु भक्तों को होता है।
महोत्सव में महामंडलेश्वर राधिका दास महाराज (ददरौआ सरकार), चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत बाबा फूलडोल बिहारीदास महाराज, जगदगुरू स्वामी अनंताचार्य महाराज,  वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानन्द शास्त्री, श्रीमहंत अमरदास महाराज, महोत्सव के मुख्य यजमान मोहन लाल गोयल, अनिल गोयल (पानीपत), मुख्य ट्रस्टी राकेश सर्राफ, सुधीर खंडेलवाल, महंत सुंदरदास महाराज, श्रीमहंत बजरंग दास महाराज (पलवल), श्रीमहंत रामप्रकाश शरण महाराज (अयोध्या), डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री, महंत रामसुख दास त्यागी महाराज, महंत श्रीसीताराम शरण महाराज,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकंत शर्मा, सीताराम दास, शैलेन्द्र शास्त्री, नारायण दास महाराज, जयराम दास महाराज, जितेंद्र शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.