हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन को 446.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 263.69 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 182.39 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ एवं एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार, शिलान्यास वाली परियोजनाओं में ऊंचागांव की सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ के श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग व सुलभ प्रसाधन निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र और वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर फसाड लाइटिंग, सौंदर्यीकरण व साइनेज प्रमुख हैं। एमवीडीए की परियोजनाओं में छाता में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड, छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग व पर्यटक सुविधाएं तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास स्ट्रीट फसाड का विकास शामिल है।
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में अकबरपुर जैत का टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, करहला में बज्रनाभ समाधि का पुनरुद्धार, सुनरख स्थित सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण, झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु सुविधाएं और पानीगांव यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग शामिल हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
