• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में चिकित्सा सेवा का झांसा देकर खाते से निकाले 9.37 लाख

Byvijay.singhal1233

Aug 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक्सरे कराने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। गूगल से मिले एक डायग्नोस्टिक सेंटर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद साइबर ठगों ने चिकित्सा सेवा का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 9.37 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मानस नगर निवासी प्रदीप अग्रवाल ने बताया है कि वह अपना एक्सरे कराने के लिए गूगल पर डायग्नोस्टिक सेंटर का मोबाइल नंबर खोज रहे थे। एक सेंटर के मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। फोनकर्ता ने डॉक्टर के नाम से दूसरे मोबाइल नंबर से उनसे संपर्क किया। उसने 26 जून को उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। आरोप है कि लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से सात बार में 9.37 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.