• Wed. Feb 11th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया आग पर काबू

ByVijay Singhal

Nov 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में टेंटीगांव अंडर पास के समीप ट्रक में आग लग गई। 22 टायर ट्रक संख्या NL 01 Q 9040 उड़ीसा से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। ट्रक जैसे ही मथुरा टोल से करीब 10 किलोमीटर आगे नोएडा की तरफ पहुंचा कि तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। अशोक लीलैंड कंपनी के ट्रक में आग वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ट्रक में जैसे ही धुआं निकलता दिखा चालक शाजिद पुत्र उमरदीन निवासी मौजपुर थाना लक्ष्मण गढ़ अलवर राजस्थान ने ट्रक को सड़क के किनारे लिया। चालक जब तक ट्रक को सड़क किनारे लगाता उससे पहले ही आग तेज हो गई। आग विकराल रूप लेती उससे पहले ट्रक चालक ने समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए उसे साइड में खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई।
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक बने यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में बुधवार की रात उड़ीसा से हिमाचल प्रदेश जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक थम गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लोहे की कॉयल लेकर हिमाचल के बिलासपुर जा रहे ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों में करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग लगने की वजह से ट्रक पूरी तरह जल गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों में आग लगने की घटना आम बात हो गई है। यहां मंगलवार को ही थाना नौहझील क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रैक्टर से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार में आग लगी थी। इस हादसे में दिल्ली निवासी कार सवार दोनों की जलकर मौत हो गई थी। इसके अलावा इसी वर्ष 27 सितंबर को थाना मांट क्षेत्र में कार में आग लगी थी। इस हादसे में कार सवार लोग मामूली रूप से झुलसे थे। 24 फरवरी 2020 में माइल स्टोन 105 पर ट्रक में आग लगी थी जिसमें चालक और क्लीनर ने कूद कर जान बचाई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.