• Wed. Feb 11th, 2026

सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्थाओं में जुटा नगर निगम

ByVijay Singhal

Nov 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों में नगर निगम की टीम जुट गई है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बुधवार को सामूहिक विवाह की तैयारियों के दृष्टिगत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा 25 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 25 जोड़ों का विवाह होगा। आयोजन स्थल के रूप में बीएसए इंजीनियरिंग कालेज का चयन किया गया है। नगर निगम द्वारा विवाह संबंधी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। नगर आयुक्त ने विवाह मंडप व आगंतुकों के बैठने के लिए स्थल निर्धारित किया। व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए अधीनस्थों को दायित्व सौंपे गए हैं। निरीक्षण दौरान सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम, अधिशासी अभियंता जल राधेश्याम, यादवेंद्र राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
59 हजार प्रत्येक जोड़े के विवाह पर होंगे खर्च

जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में सामूहिक विवाह के आयोजन में 170 जोड़ों का सामूहिक विवाह 25 नवंबर को होगा। इसमें प्रति जोडे़ के लिए 51 हजार रुपये तय हैं। इसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार में गृहस्थी का सामान, 6 हजार विवाह कार्यक्रम पर व्यय होगा। ब्लॉक मथुरा में नगर निगम द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। छाता एवं चौमुहां का समारोह मैरिजहोम मेवाराम में, गोवर्धन का कार्यक्रम ब्लॉक कार्यालय, मांट एवं नौहझील का कार्यक्रम मांट में, फरह का फरह में तथा राया, बल्देव एवं नंदगांव का कार्यक्रम संबंधित विकास खंड कार्यालयों पर होगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.