• Sat. Feb 14th, 2026

पेट्रोल पंप पर 8.50 लाख कैश की लूट पर दौड़ी पुलिस, मामला झगड़े का निकला

ByVijay Singhal

Aug 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में के गौरांग फिलिंग स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 8.50 लाख रुपये की लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। वृंदावन पुलिस, एसओजी और एएसपी भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जानकारी और सीसीटीवी फुटेज देखे तो मामला झगड़े का निकला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। गलत सूचना देने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी को फटकार लगाते हुए हिदायत दी।
पुलिस के अनुसार श्रीराधा मदनमोहन मंदिर के सेवायत ने एक्टिवा की टंकी फुल करवाई। पेट्रोल भरने के बाद मौजूद कर्मियों ने 450 रुपये मांगे। इस पर सेवायत और कर्मी में बहस होने लगी। इसकी भनक लगते ही कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ता की बाइट लेने लगे। इससे पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल गरमाने लगा। इसी बीच किसी पेट्रोल पंपकर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर 8.50 लाख रुपये लूट की सूचना दे दी। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी मय पुलिसबल और एसओजी टीम के साथ पहुंच गए। यहां जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो मामला लूट का फर्जी पाया गया। सीओ सदर ने बताया कि लूट का मामला फर्जी पाया गया है। अगर आगे से ऐसी सूचना दी गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.