हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बैंक ने चेक की रकम का 10 गुना भुगतान कर दिया। जब खाताधारक ने शिकायत की तो गलती सुधारने के बजाए बैंक कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए। हालांकि बाद में बैंक मैनेजर ने खाते में भेजी गई अतिरिक्त राशि को वापस ले लिया गया है। उनका कहना है कि तकनीकी खामी के चलते ऐसा हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी। होलीगेट क्षेत्र के कारोबारी सुरेन्द्र कुमार ने 18 नवंबर 2022 को जीके कम्यूनिकेशन के नाम से 11 हजार 151 का चेक भुगतान के लिए दिया, लेकिन जब खाताधारक ने खाते की जांच की तो पता लगा। बैंक ने चेक की 11 हजार 151 रुपये रकम के बजाय एक लाख 11 हजार 151 की राशि चेक जमा करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दी। शिकायत लेकर जब खाताधारक ने डैंपियर नगर स्थित बैंक पहुंच कर संबंधित कर्मचारी से शिकायत की तो वह इस गलती को मानने तक तैयार नहीं हुआ। व्यापारी ने बताया कि बैंक कर्मी ने बजाए अपनी गलती मानने के खुद उस व्यक्ति से बात करने के लिए कहा। इस संबंध में बैंक प्रबंधक संजय अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त रकम वापस ले ली गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
