हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राधाकुंड में सिंचाई विभाग के नाले पर कॉलोनी विकसित कर देने की शिकायत पर राजस्व टीम ने एसडीएम, तहसीलदार के नेतत्व में सीमांकन कर दूसरे दिन 27 अवैध मकान चिन्हित कर निशान लगाए। प्रशासन की कार्रवाई से कॉलोनाइजर सहित मकान स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि राधाकुंड में सिंचाई विभाग के नाले पर कॉलोनी काटने की शिकायत 5 नवंबर को आयोजित समाधान दिवस में गौरव गोस्वामी ने की थी। इस खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रकाशित किया था। डीएम पुलकित खरे ने संज्ञान लेकर एसडीएम सुरेश कुमार को प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने सोमवार को राजस्व टीम भेजकर सीमांकन कराया। इसमें सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे की पुष्टि हुई। मंगलवार को तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे राजस्व टीम के साथ फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले की जमीन पर 27 मकान एवं प्लाट अवैध मानते हुए निशान लगाए। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व टीम ने राधाकुंड में सीमांकन कर 27 मकान व प्लाट अवैध पाए गए हैं। मकान स्वामियों का सत्यापन कर दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
