• Wed. Feb 11th, 2026

फरह के गाँव ओल में करंट से दो की मौत, तीन झुलसे

ByVijay Singhal

Nov 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना फरह के गांव ओल में मकान की बीम खड़ा कराते समय यह हाईटेंशन लाइन से छू गई। इस घटना में पांच मजदूर झुलस गए। इनमें से दो की मौत हो गई। एक मजदूर ओल और दूसरा भरतपुर का निवासी था। थाना फरह के गांव ओल में चौकीपुरा रोड पर किरारई में महावीर शर्मा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य का ठेका महावीर ने मुकेश ठेकेदार को दे रखा है। ठेकेदार मंगलवार को मकान में बीम खड़ा करवा रहा था। शाम चार बजे हाईटेंशन तार से बीम छू जाने से करंट आ गया और 5 मजदूर झुलस गए। तत्काल सभी को भरतपुर ले जाया गया। यहां अर्जुन , मुकेश, महावीर, सुरेंद्र , यादराम का डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान यादराम 35 वर्षीय निवासी सांतरुक, थाना-कुम्हेर, जिला भरतपुर व सुरेंद्र 50 वर्षीय निवासी ओल की मौत हो गई। ओल चौकी इंचार्ज ने बताया कि चौकी पुरा रोड पर करंट से पांच मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी। इन्हें भरतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.