• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन थाने में खुलेगी साइबर लैब

ByVijay Singhal

Nov 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गोवर्धन थाना परिसर में साइबर लैब जल्द शुरू होगी। इससे साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने में काफी सहूलियत मिलेगी। गोवर्धन के देवसेरस, मड़ौरा, दौलतपुर, मुड़सेरस आदि छह से अधिक गांव ऑनलाइन ठगी, टटलूबाजी में देश भर में बदनाम हैं। यहां युवा पीढ़ी ऑनलाइन ठगी के मकड़जाल में फंसी हुई है। यहां के कई लोग फेसबुक आईडी, गूगल अकाउंट हैक करके लाखों की ठगी को अंजाम देते रहते हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि प्रांतों की पुलिस आए दिन शातिरों के ठिकानों पर दबिश देने पहुंचती है। ठगी के आरोप में सैकड़ों आरोपी विभिन्न प्रांतों की जेलों में बंद हैं। इसके बाद ठगी का धंधा बदस्तूर जारी है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना खुद ही साइबर के एक्सपर्ट हैं। उनके प्रयासों से थाने के एक कमरे में साइबर लैब बनाई जा रही है। एसएचओ साइबर अपराधों पर लगाम तो लगाएंगे, वहीं पुलिसकर्मियों को भी गुर सिखाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव भी साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। अक्तूबर 2020 में मुख्य सचिव को सराफत खान, सुकदीन खान निवासीगण मड़ौरा ने ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया था। उस समय साइबर टीम की मदद से लखनऊ एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए थे। एसएचओ नितिन कसाना ने अच्छी पहल की है। वह साइबर के विशेषज्ञ हैं। गोवर्धन क्षेत्र के कई गांवों से जुड़े लोग साइबर अपराध में संलिप्त हैं। थाने में साइबर लैब बनने से ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने में सहूलियत मिलेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.