• Wed. Feb 11th, 2026

मांट के विधायक ने खनन माफिया की सीएम से की शिकायत

ByVijay Singhal

Nov 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने मांट क्षेत्र में अवैध खनन रोकने की मांग की है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि मांट विधानसभा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिला और अवैध खनन रोकने की मांग की। बताया कि मांट विधानसभा क्षेत्र के बहुत बड़े हिस्से में होकर यमुना नदी गुजरती है। आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते सारे नियम कायदे तोड़ते हुए खनन हो रहा है। प्रदेश सरकार ने छाता तहसील के गांव शेरनगर में खनन का एक पट्टा स्वीकृत किया था तो शेरनगर व समीपवर्ती गांव के लोगों ने खनन का विरोध करते हुए ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। माफिया ने शेरनगर से खनन बंद करके मांट तहसील के ग्राम पंचायत नानकपुर व रायपुर के पास यमुना नदी में अवैध रूप से खनन शुरू कर दिया है। अवैध खनन व ओवरलोडिंग के कारण उस क्षेत्र की मुख्य सड़क नौहझील- रायपुर पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.