हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा दिनांक 9 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडी सचिव कार्यालय पर गगन भेदी नारेबाजी कर मंडी सचिव कार्यालय का धेराव किया भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता जय जवान जय किसान किसानो को न्याय दो जो अधिकारी न्यायी है वह हमारा भाई है
जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से के गगन भेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन करीब 1 घंटे तक चला लेकिन मंडी सचिव कार्यालय मैं नहीं आए सभी कार्यकर्ता किसान कार्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी संयोजक विजय सिंघल ने कहा मथुरा मंडी समिति में किसानों को कोई भी सुविधा नहीं मिलती है। किसान अपना अनाज लेकर मंडी समिति में आते हैं तो उनके अनाज रखने के लिए कोई भी टिन सेट नहीं है सभी टिन सेटो पर व्यापारियों के कब्जे हैं मंडी सचिव की मिली भगत से किसानो के माल रखने की सभी टिन सेटों पर व्यापारियों ने अपने कब्जे कर रखे हैं किसान जब मंडी आते हैं तो उनके पीने के लिए मीठे पानी की व्यवस्था भी नहीं है सभी आरो की प्याऊ बंद पड़ी हुई है रात में किसानों के ठहरने लिए गेस्ट हाउस बना हुआ है उसको मंडी सचिन नहीं खुलवाते अपने निजी हित के लिए उपयोग करते इन सभी समस्याओं के संबंध में 5 बार ज्ञापन मंडी सचिव को दे चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महानगर सचिव प्रदीप कुमार किसान नेता रमेश सैनी किसान नेता हर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा अब मंडी में अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर सचिव प्रदीप कुमार रमाकांत मीडिया प्रभारी,राजीव हर्ष चौधरी प्रशांत गौतम मुकेश चित्रसेन मौर्य जी अशोक बाबू टीटू मोनू ठाकुर देवेंद्र चौधरी हरीश चौधरी मुकेश सोनी सुमित पंडित राजेंद्र चौधरी महिला किसान नेत्री मीना ठाकुर व लोकेश राही ने किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
