• Fri. Nov 27th, 2026

भीकेयू भानू के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओ के समाधान की मांग को मंडी गेट पर धरना

Byvijay.singhal1233

Jul 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा दिनांक 9 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए  निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडी सचिव कार्यालय पर गगन भेदी नारेबाजी कर मंडी सचिव कार्यालय का धेराव किया भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता जय जवान जय किसान किसानो को न्याय दो जो अधिकारी न्यायी है वह हमारा भाई है
जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से के गगन भेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन करीब 1 घंटे तक चला लेकिन मंडी सचिव कार्यालय मैं नहीं आए सभी कार्यकर्ता किसान कार्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी संयोजक विजय सिंघल ने कहा  मथुरा मंडी समिति में किसानों को कोई भी सुविधा नहीं मिलती है। किसान अपना अनाज लेकर मंडी समिति में आते हैं तो उनके अनाज रखने के लिए कोई भी टिन सेट नहीं है सभी टिन सेटो पर व्यापारियों के कब्जे हैं मंडी सचिव की मिली भगत से किसानो के माल रखने की सभी टिन सेटों पर व्यापारियों ने अपने कब्जे कर रखे हैं किसान जब मंडी आते हैं तो उनके पीने के लिए मीठे पानी की व्यवस्था भी नहीं है सभी आरो की प्याऊ बंद पड़ी हुई है रात में किसानों के ठहरने लिए गेस्ट हाउस बना हुआ है उसको मंडी सचिन नहीं खुलवाते अपने निजी हित के लिए उपयोग करते इन सभी समस्याओं के संबंध में 5 बार ज्ञापन मंडी सचिव को दे चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महानगर सचिव प्रदीप कुमार किसान नेता रमेश सैनी किसान नेता हर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा अब मंडी में अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा धरना  प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर सचिव प्रदीप कुमार  रमाकांत मीडिया प्रभारी,राजीव हर्ष चौधरी प्रशांत गौतम मुकेश चित्रसेन मौर्य जी अशोक बाबू टीटू मोनू ठाकुर देवेंद्र चौधरी हरीश चौधरी मुकेश सोनी सुमित पंडित राजेंद्र चौधरी महिला किसान नेत्री मीना ठाकुर व लोकेश राही ने किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed

मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि पर मिली 40 करोड़ रुपये की ब्याज राशि अब ठाकुरजी की सेवा में खर्च की जाएगी। इस धनराशि से ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग, पात्र और शृंगार बनवाने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति ने इस संबंध में सेवायत गोस्वामियों को लेखाजोखा भेजा है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु मंदिर में रखी गोलकों और ऑनलाइन माध्यम से करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति भक्तों से मिली दान राशि को विभिन्न बैंक शाखाओं में मंदिर के खातों में जमा करती है। श्रीबांकेबिहारी महाराज के बैंक खातों में लगभग 268 करोड़ रुपये की दान राशि जमा है। वर्ष 2013 से इस जमा राशि पर बैंक द्वारा ब्याज पर ब्याज लगाकर लाभ राशि दी जा रही है। यह लाभ राशि अब बढ़कर लगभग 40 करोड़ रुपये हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के सीए द्वारा तैयार लेखाजोखा रिपोर्ट सदस्य एवं सेवायत गोस्वामियों को भेजी है। गोस्वामी समाज इस धनराशि को ठाकुरजी की सेवा में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन कर रहा है। मंदिर समिति के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि यह ब्याज राशि पिछले 15 वर्षों से खर्च नहीं की गई थी। ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग और पात्रबगोस्वामी समाज इस 40 करोड़ रुपये की लाभ राशि के उपयोग पर विचार कर रहा है। मुख्य रूप से ठाकुरजी के विश्राम के लिए सोने का पलंग बनवाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, सोने के पात्र और शृंगार सामग्री भी बनवाई जाएगी। यह सभी वस्तुएं ठाकुरजी की सेवा और वैभव में वृद्धि करेंगी। 7455095736