हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने मथुरा महानगर के सौख रोड गांव सलेमपुर के सामने बलदेव सिटी में 7 महीने से लाइट न मिलने के विरोध में व वार्ड नंबर 16 हंसराज कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग के लिए मथुरा कलेक्टरी पहुंच कर जिला अधिकारी कार्यालय पर जय जवान जय किसान जनता को बिजली पानी दो भारतीय किसान यूनियन भानू जिंदाबाद जो अधिकारी न्यायी है वह हमारा भाई है। के गगन भेदी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा। भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल ने संयुक्त रूप से कहा सौंख रोड गांव सलेमपुर के सामने बलदेव सिटी कॉलोनी में 7 माह से जनता को लाइट नसीब नहीं हो रही है इस भीषण गर्मी में इस कॉलोनी की जनता बिना लाइट के अपना जीवन ज्ञापन करने को मजबूर है इस भीषण गर्मी में यहां की जनता वूद वूद पानी को भी तरस रही है कॉलोनाइजर ने जब यह कॉलोनी काटी थी तो बिजली पानी सभी बताई थी जब यह कॉलोनी पूरी नहीं बिकी थी तो 7 माह पहले कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में एक डीपी लगा रखी थी जिससे कॉलोनी वासियों को लाइट मिलती थी अब यह कॉलोनी पुरी बिक गई तो कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में से डीपी को उखाड़ लिया जिससे आज 7 महीने से कॉलोनी वासियों को लाइट नहीं मिल रही लाइट की वजह से पानी की समस्या भी गंभीर रूप धारण किए हुए हैं अभी तक कॉलोनी में कोई भी सड़क नहीं बनी है जिससे जगह-जगह गड्ढे देखे जा सकते हैं। महानगर अध्यक्ष रेनू शर्मा भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जन सेवक महानगर मीडिया प्रभारी रविकांत महानगर सचिव प्रदीप कुमार, सेलू मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा बलदेव सिटी कॉलोनी के निवासियों की मांगों का 15 दिन के अंदर समाधान किया जाए नहीं तो जनता के साथ मथुरा कलेक्टरी पर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
7455095736
