• Fri. Nov 27th, 2026

साइबर अपराधियों के साथ रेस्टोरेंट में पार्टी, दरोगा की रील हुई वायरल; एसएसपी ने किया निलंबित

Byvijay.singhal1233

Jul 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में अपराधियों को जेल भेजने के बजाए रेस्टोरेंट में उनके साथ जुगलबंदी करने वाले गोवर्धन थाने के दरोगा अनुज तिवारी और सुरेंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। अनुज तिवारी पलसो चौकी प्रभारी के तौर पर तैनात थे। वहीं, सुरेंद्र सिंह यादव थाने पर तैनात थे। मिडिया में प्रकरण की खबर वांटेड संग दरोगाओं की रेस्तरां में जुगलबंदी शीर्षक से सात जुलाई 2024 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के स्तर से यह कार्रवाई की गई है।बता दें कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है, इसमें गोवर्धन थाने के दरोगा अनुज तिवारी और सुरेंद्र सिंह यादव टॉप-10 साइबर अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी शाहिद और शाकिर निवासीगण देवसेरस एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए दिख रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.