हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक बस को रोक कुछ लोगों उसमें तोड़फोड़ कर दी। साथ ही चालक के साथ भी मारपीट कर दी। इससे सवारियों में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है। गजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी घड़ी विस्सा, गोवर्धन ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक बस डिपो वृंदावन में चालक के रूप में तैनात हैं। रविवार दोपहर एक बजे करीब बरसाना से वृंदावन की ओर गाड़ी संख्या यूपी 85 सीटी 6846 से सवारियों को लेकर बसौती की ओर जा रहे थे। तभी गांव बसौती से पहले एक मोटर साइकिल सवार ने गाली गलौज कर दी। गांव बसौती में बस के आगे मोटर साइकिल को लगाकर रोक लिया। अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे से मारपीट की। डंडे से बस के आगे का शीशा तोड़ दिया। परिचालक से भी मारपीट की। इसके बाद मौके से भाग गए। गांव के लोगों से उनके बारे में जानकारी की तो उनके करन पुत्र कलुआ, सोनू पुत्र सत्तो व कुछ अज्ञातों के तौर पर सामने आए। मामले में थाना गोवर्धन पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
