• Tue. Feb 10th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से कार में लगी आग, दो की जलकर मौत

ByVijay Singhal

Nov 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नोएडा से आगरा की तरफ जा रही स्विफ्ट कार एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार सवार दो लोग जिंदा चल गए। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार लोग कार का दरवाजा भी नहीं खोल पाए। कुछ ही मिनट में कार जलकर राख हो गई। हादसा सोमवार की सुबह थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 60 के पास हुआ। कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। मृतक दोनों व्यक्ति दिल्ली के किरावल नगर के रहने वाले लाला और सोनू हैं। दोनों किसी काम से आगरा जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक उसमें सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों को सूचना दी गई है। वह लोग मथुरा के लिए घर से रवाना हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5 बजे के करीब हादसा हुआ। सूचना मिलते ही दमकल को भेजा गया, लेकिन जब तक दमकल कर्मी आग काबू पाते, तब कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। इसके बाद क्रेन को बुलाकर ट्रैक्टर और कार को रोड़ से हटाया गया। फिलहाल मृतक क्या करते हैं? किस काम से आगरा जा रहे थे? इस बारे में जानकारी अब तक नहीं मिल सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हम लोग सो रहे थे। तभी तेज आवाज आई। हम लोगों दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो कार धूं-धूंकर जलकर रही थी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में बड़ी लापरवाही यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की सामने आई। एक्सप्रेस-वे पर ज्यादातर इलाके में अंधेरा है। इसके बावजूद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा रहा। भारी भरकम टोल टैक्स वसूलने वाले एक्सप्रेस-वे पर किसी जिम्मेदार ने इतना जरूरी नहीं समझा कि ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया जाए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.