• Tue. Jun 23rd, 2026

भाकेयू पंचायत केम्प कार्यालय पर मथुरा मंडी समिति में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार

ByVijay Singhal

Jul 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 1 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मथुरा महानगर के मंडी समिति स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई पंचायत में एक दर्जन युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण की व मथुरा मंडी समिति में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई सभी नव नियुक्त सदस्यों को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर सचिव प्रदीप कुमार किसान नेता हर्ष चौधरी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई
इस मौके  रेवती रमन को भारतीय किसान यूनियन भानू युवा संगठन  का मथुरा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया सत्येंद्र चौधरी को मथुरा नगर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर के सचिव प्रदीप कुमार किसान नेता हर्ष चौधरी  ने नियुक्ति पत्र सोपा
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा मंडी समिति में किसानों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है किसान अपना अनाज लेकर जब मंडी समिति पहुंचते हैं तो उनको रात में ठहरने के लिए कोई भी टीन सेट मंडी समिति में खाली नहीं है सभी टीन सेटों पर व्यापारियों के कब्जे हैं इस भीषण गर्मी में किसान अपना अनाज लेकर मंडी आते हैं तो उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी मंडी समिति में नहीं है जल भराव की समस्या मंडी समिति में कुंभकरण की तरह मुंह फाड़े खड़ी हुई हैं बरसात के पानी से किसानों का अनाज पानी में बह जाता लेकिन  किसानों के लिए अनाज रखने के लिए मंडी समिति में कोई भी टीन सेट खाली नहीं है सभी टिन सेटो पर व्यापारी अपना कब्जा करें बैठे हैं मंडी सचिव अपने कार्यालय में 2:00 बजे तक नहीं आते जिससे आने वाले फरियादी वापस लौट जाते हैं अब बारिश का मौसम आ गया है किसानों की मूंग मक्का बाजरा खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता है 2:00 बजे तक किसानों के अनाज की बोली व्यापारी नहीं लगाते जिसकी शिकायत कई बार मंडी सचिव को ज्ञापन के माध्यम से की थी लेकिन अभी तक मंडी सचिव ने इस और ध्यान नहीं दिया है पंचायत में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कल दिनांक 2 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे सिटी मजिस्ट्रेट साहब को ज्ञापन सौंप कर मंडी समिति की सारी घटना से अवगत कराया जाएगा जल्द ही मंडी समिति में किसानों के साथ होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर सचिव प्रदीप कुमार किसान नेता हर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन भानू का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से हरेंद्र सिंह सौरभ गौतम शकीर मोहनलाल विवेक सिंह सुल्तान सिंह विक्रम सिंह मनोज सिंह शहीद दर्जनों लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.