हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट के अंतर्गत कस्बा मांट में स्थित एसबीआई बैंक से रूपये निकालने के बाद बाइक पर बैग में रखे एक लाख रुपए चोरी हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी बालकिशन निवासी गौरीशंकर उपाध्याय अपनी मां कृष्णा देवी के साथ मांट स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था और उसने बैंक से पैसे निकाल कर एक लाख रुपए से भरा बैग बाइक पर रख लिए तभी रास्ते में ही बाइक से ही एक लाख से भरा हुआ बैग चोरी हो गया। जब वह परचून दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचा तो चोरी होने की घटना के बारे में पता चला। जिसकी सूचना मांट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मांट पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी देते हुए मांट थाना प्रभारी ने राजित वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रह है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
