• Tue. Mar 31st, 2026

थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को अवैध गाँजा व नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को अवैध गाँजा व नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* के निर्देशन में *श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी डीग गेट मय पुलिस बल के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नासिर उर्फ टिड्डा पुत्र ताहिर उर्फ लल्लू निवासी मटिया गेट स्लाटर हाउस थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष को मय अवैध चाकू सहित अमरनाथ स्कूल की तरफ दिनांक 26.06.2024 को तथा अभियुक्त अमित उर्फ डिम्पी पुत्र रामबाबू निवासी अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष को मय अवैध गांजा कुल वजन 640 ग्राम गाँजा के पानी की टंकी के ग्राउण्ड के अन्दर स्कूल की खुली बाउण्ड्री से करीब 20 मीटर अन्दर की तरफ से दिनांक 27.06.2024 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.