हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना के गांव चिकसोली में होमगार्ड के छोटे भाई का खून से लथपथ शव कमरे में मिला। कनपटी पर गोली लगी हुई थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग मान रही है। बरसाना थाना इलाके के गांव चिकसोली में उस समय खलबली मच गई, जब 24 वर्षीय युवक का गोली लगा शव घर में मिला। परिजनों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव चिकसोली का रहने वाला मोनू (24) रोजाना की तरह शनिवार की रात को घर में सोसा था। माेनू का भाई गंगाराम पुलिस में होमगार्ड है। देर रात वह वृंदावन में ड्यूटी से घर लौटा था। गंगाराम के अनुसार रात में मोनू टॉयलेट के लिए गया था। इसके बाद आकर सो गया। परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। रविवार की सुबह जब मोनू अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन मोनू को जगाने के लिए पहुंचे।परिजनों के अनुसार मोनू के कान के पास से खून बह रहा था। उसकी शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मोनू की किसी से कोई रंजिश नही थी। हालांकि जिस कमरे में मोनू सोया हुआ था, उस कमरे का गेट खुला हुआ मिला। अंदेशा लगाया जा रहा है किसी अज्ञात ने मोनू की हत्या की है। सीओ गोवर्धन राम मोहन ने बताया कि मोनू देर रात अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। सुबह उसका गोली लगा शव मिला। मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। मामले जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
